शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे
शिक्षा मंत्री ने बताया कि चारों जिलों की रिपोर्ट के आधार पर एक संयुक्त रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट हाईकोर्ट में देकर विद्यालयों की मान्यता रद करने की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्कूलों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है।
बेईमानी पर उतारू कई निजी स्कूल
केस-एक
एक निजी स्कूल में अभिभावकों से महंगी किताबें मंगाई गई है। कोई देखे नहीं, इसलिए यह किताबें छात्र-छात्राओं को घर के लिए नहीं दी जाती है। इन किताबों को स्कूल में ही जमा कर लिया जाता है। छात्र-छात्राओं को घर के लिए केवल एनसीईआरटी की किताबें ही दी जाती हैं।
केस-दो
छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से किताबों के संबंध में जानकारी जुटाए जाने की जानकारी मिलने के बाद एक निजी स्कूल ने छात्रों के बस्ते जमा करवा लिए। तीन दिनों तक स्कूल की छुट्टी के बाद बस्ते जमा कराए गए। अधिकारियों ने स्कूल जाकर देखा तो सभी बस्ते एक कमरे में रखे गए थे।