फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार प्रयासरत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के घनानंद इंटर कॉलेज को विद्यालय शिक्षा विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाए जाने पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने और छात्रों को बेहतर माहौल देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध पर इस कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय के लिए चयनित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के अटल उत्कृष्ट विद्यालय घनानंद कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले पांच सालों में इस विद्यालय को निजी स्कूलों के बराबर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने फर्नीचर, ड्रेस और कंप्यूटर देने की भी घोषणा की। साथ ही क्षतिग्रस्त आडिटोरियम की मरमम्त का भी भरोसा दिया।
प्रधानाचार्य रवि उनियाल ने कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि कक्षा छह से 9 और 11 तक के छात्रों को अंग्रेजी पढ़ाना शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर मोहन पेटवाल, पुष्पा पडियार, एसके रवि, एसएन मैठाणी, भावना गुसाईं, एसएस नेगी, दिनेश बहुगुणा, आर पी जोशी, विनोद कुमार, अनिल कुकरेती, उर्मिला बेलवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें