फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों की योजनाओं पर ध्यान दे सरकार: हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार को गरीबों के लिए मकान व बस्तियों के नियमितीकरण की योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए। बुधवार देर शाम इंद्रानगर में आयोजित ‘कार्यकर्ता संवाद’ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यह बात कही। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन और सामाजिक समन्वय के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह के संयुक्त सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

‘कार्यकर्ता संवाद’ में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया उन्होंने शुरू की थी। साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए योजनाएं और जच्चा-बच्चा सुरक्षा के तहत सहायता राशि स्वीकृत की। वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार आने पर इन सारी योजनाओं को जोरदार तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। गरीब और वंचित लोगों को मजबूत करने से ही देश मजबूत होगा। यही कांग्रेस की नीति है। इस अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण किए गए। कमलेश रमन ने कहा कि देश की आधी आबादी कहलाने वाली महिलाओं, बेटियों पर बढ़ते अत्याचार, दुराचार और हत्याएं सबसे बड़ी चुनौती हैं, लेकिन इस सरकार में सुरक्षा और कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कार्यक्रम में पार्षद सविता सोनकर, सनिता सोनकर, मोहन काला, डॉ. अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें