फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड को जैविक राज्य बनाने पर सरकार गंभीर: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Sun, 22 Dec 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कहा, किसानों की आय बढ़ाने को मिट्टी से बाजार तक रणनीति पर काम
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड को जैविक राज्य बनाने पर सरकार गंभीरता से काम रही है।

विज्ञापन


जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। परंपरागत कृषि विकास योजना के पहले चरण में 3900 जैविक कलस्टरों पर काम शुरू किया गया है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार मिट्टी सेे बाजार तक की रणनीति पर काम कर रही है। 

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड में खेती के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव कार्यों को केंद्र सरकार से भी सराहना मिल रही है। किसानों की आय को दोगुनी करने के उद्देश्य से पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने जो पहल की है, उसका परिणाम है कि राज्य को कृषि मंत्रालय ने लगातार दूसरी बार कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन


खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश को पुरस्कार में पांच करोड़ की राशि मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैविक उत्पादों की डिमांड को देखते हुए सरकार का जैविक खेती पर फोकस है। किसानों को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश के किसानों के पास कृषि उपकरण नहीं हैं, उनके लिए फार्म मशीनरी बैंक योजना शुरू की गई है। इसके लिए 80 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने जसमीत कौर को दी बधाई

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जसमीत कौर समेत अन्य सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें