फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटाया, कर्मचारी से अभद्रता का आरोप

Fri, 26 Jan 2024 11:21 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

विभाग की कर्मचारी से अभद्रता के आरोप में शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटकार वन मुख्यालय में अटैच कर दिया है।
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने आईएफएस सुशांत पटनायक को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव के पद से हटाकर उन्हें वन मुख्यालय स्थित हॉफ कार्यालय में अटैच कर दिया। पटनायक पर विभाग की महिला कर्मचारी से अभद्रता का आरोप है। प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई करने के साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रमुख सचिव वन ने कहा, महिला संबंधी शिकायत गंभीर है। वन विभाग के अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है। दिसंबर 2022 को शासन ने आईएफएस एसपी सुबुद्धि को उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव के पद से हटाकर मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक को बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया था।

ये भी पढ़ें...Republic Day 2024: तिरंगों से सजे दून के बाजार, सीएम धामी ने आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज...झांकियां हैं खास

मेरे पिता का हाल ही में निधन हो गया है, इस पर मैं उड़ीसा गया था, परसों आकर विभाग में कार्यभार ग्रहण किया, इस पर सभी लोग शोक संवेदना दे रहे थे। मुझ पर महिला कर्मचारी से अभद्रता का जो आरोप लगाया जा रहा है उससे मैं खुद स्तब्ध हूं। -सुशांत पटनायक आईएफएस

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें