राजकीय प्राथमिक विद्यालय टुंगरौली बारातघर के एक कक्ष में चल रहा है। विद्यालय का भवन जर्जर हुआ है। बरसात में पानी टपकता है।
ग्राम पंचायत मेहरावना के स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, टुंगरौली की बदहाल स्थिति छात्र-छात्राओं व अभिभावकों पर भारी पड़ रही है। भवन के अत्यंत जर्जर होने के कारण सभी कक्षाओं के विद्यार्थी गांव स्थित बारात घर के एक कक्ष में ही शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। दो साल से विद्यालय भवन निर्माण संबंधी प्रस्ताव की शासन में लटकी फाइल पर भी अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है।
जर्जर हालत को देखते हुए किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने विद्यालय को अस्थायी रूप से बारात घर में संचालित करने का निर्णय लिया है। चकराता ब्लॉक के ग्राम टुंगरी में वर्ष 2006 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय का निर्माण हुआ था। समय बढ़ने व मरम्मत के अभाव में विद्यालय भवन जर्जर होता चला गया।
ये भी पढे़ं...Chamoli: सैकोट की महिलाओं ने लिया ऐतिहासिक फैसला, सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब बंद, 50 हजार का सख्त जुर्माना
पुराने विद्यालय भवन का ध्वस्तीकरण कराया जा रहा है। नए भवन निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर शासन में कार्रवाई गतिमान है। धनराशि उपलब्ध होते ही निर्माण प्रारंभ करा दिया जाएगा। - बुशरा, खंड शिक्षा अधिकारी, चकराता