हरिद्वार और आसपास के सरकारी दफ्तरों में पहले कांवड़ के चलते अधिकारी कार्यालय में कम बैठ रहे थे। अब लगातार तीन दिन अवकाश होने से फिर से कार्यालय बंद हो रहे हैं।
अब ईद, दूसरा शनिवार, रविवार होने से सरकारी कर्मियों की मौज है जबकि फरियादियों की फरियाद सोमवार को कार्यालय खुलने पर सुना जा सकेगा।
23 जुलाई से पांच अगस्त तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही समस्त विभागों के अफसरों की ड्यूटी कांवड़ मेले में लगाई गई थी। कांवड़ मेले में व्यस्त रहने से अधिकारियों का दफ्तरों में कम ही बैठना हो रहा था।
ऐसे में फरियादी भी दफ्तरों की ओर रुख नहीं कर रहे थे। मंगलवार, बुधवार एवं बृहस्पतिवार तीन दिन कार्यालय खुले भी और अधिकारी बैठे भी लेकिन अब तीन दिन के लिए फिर से सरकारी दफ्तर बंद हो गए हैं।
इससे लोगों को तहसील, ब्लाक, चकबंदी, खाद्य आपूर्ति विभाग के अपने कार्यों के लिए सोमवार तक इंतजार करना होगा। लगातार तीन दिन कार्यालयों की छुट्टी रहने से लोगों के कई जरूरी काम भी अटक सकते हैं।