फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक व स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के शहीदों के आश्रितों को भी अब सरकारी नौकरी

Wed, 03 Jul 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक व स्पेशल फ्रंटियर फोर्स में तैनात उत्तराखंड के स्थायी निवासी शहीद सैनिकों के आश्रितों को भी राजकीय सेवा में अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल सकेगी। प्रदेश सरकार ने नियमावली में यह संशोधन कर दिया है। अपर मुख्य सचिव कार्मिक राधा रतूड़ी ने नियमावली में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन


 नियमावली में भारतीय सेना और अर्द्धसैनिक बलों के थल, वायु व नौ सेना तथा गृह मंत्रालय के अंतर्गत बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी, एसपीजी, सीआईएफएस व असम राइफल्स में तैनात उत्तराखंड के स्थायी निवासी शहीदों के लिए अनुकंपा के आधार पर नौकरी का प्रावधान था।

Trending Videos
विज्ञापन

इसमें भारतीय तटरक्षक व फ्रंटियर फोर्स का उल्लेख नहीं था। कार्मिक विभाग के सूत्रों की मानें तो शासन को इन दोनों सेवाओं से संबंधित अनुकंपा के आधार पर शहीद सैनिकों के आश्रितों ने नौकरियों के लिए प्रत्यावेदन मिले थे, लेकिन नियमावली में प्रावधान न होने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।

अब सरकार ने नियमावली में संशोधन कर दिया है। इसके बाद भारतीय तटरक्षक व स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के (उत्तराखंड के स्थायी निवासी) शहीद सैनिक/अर्द्धसैनिकों को शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें