फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुकी सरकार, आज से आवश्यक सेवाएं बहाल

Tue, 22 Oct 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में विभिन्न मांगों पर हड़ताल कर रहे राज्य कर्मचारियों के सोमवार से आवश्यक सेवाएं ठप करने के बाद आखिर शासन का रवैया नर्म हो गया।
विज्ञापन


शासन ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद को 25 अक्तूबर तक सभी मांगों पर शासनादेश जारी करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारियों ने मंगलवार से आवश्यक सेवाओं को हड़ताल मुक्त रखने की बात कही। इससे पूर्व सैकड़ों कर्मचारियों ने सचिवालय कूच कर विरोध जताया।

परेड ग्राउंड में एकत्र हुए
सोमवार को चकराता, कालसी, विकासनगर, डाकपत्थर, सहसपुर, प्रेमनगर, मसूरी, रायपुर, ऋषिकेश और डोईवाला से सैकड़ों कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। यहां से उनकी रैली कनक चौक होते हुए सचिवालय पहुंची। सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद कर्मचारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को कांग्रेस भवन कूच करेंगे
यहां सभा में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि कर्मचारी 17 अक्तूबर से हड़ताल पर हैं। इस दौरान शासन से कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन सहमति के बावजूद कार्यवृत्त से छेड़छाड़ की गई। प्रदेश प्रवक्ता अरुण पांडे ने कहा कि कर्मचारी 23 अक्तूबर को कांग्रेस भवन कूच करेंगे। उधर, सभा के दौरान मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने फोन पर प्रह्लाद सिंह से बात की। अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य सचिव ने 25 अक्तूबर को जीओ का भरोसा दिलाया है। इसके बाद उन्होंने आवश्यक सेवाओं को हड़ताल मुक्त करने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश महामंत्री तकनीकी कर्मचारी उद्यान दीपक पुरोहित, प्रदीप कोहली, डीएस असवाल, वीरेंद्र सिंह सजवाण, बीडी जोशी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


सीएम को ज्ञापन दिया
सचिवालय के समक्ष सभा के दौरान एडीएम हरक सिंह रावत कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें जल्द जीओ जारी करने की मांग की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें