फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लाठियों से दबा रही जनता की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। गैरसैंण में हुए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सेलाकुई और आप कार्यकर्ताओं ने विकासनगर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

सेलाकुई में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार लाठियों से जनता की आवाज दबाना चाहती है। संजय किशोर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। जनता को अपनी मांगों के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अमित पंवार, अकिल अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह, अंकित, अशोक, कैप्टन धीरेंद्र बिष्ट, हरि सिंह बिष्ट, अमित नेगी, रमेश पंवार, रोशन लाल, अरसद खान, अखिलेश गुप्ता, रमेश सिंह, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, शिवानी त्रिपाठी शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर आप कार्यकर्ताओं ने विकासनगर मंडी चौक में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि पूरा घटनाक्रम प्रदेश सरकार की हताशा का परिचायक है। उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। पुतला फूंकने वालों में संगठन मंत्री मनोज चौधरी, डिंपल सिंह, एडवोकेट गुरमेल सिंह, लक्ष्मीकांत गौतम, दयाराम, प्रतीक सक्सेना, मनोज चौहान, दारा सिंह, अशोक राणा, मीनू पाल, करण पाल, क्षितिज, राहुल भट्ट, राहुल, रामपाल राठौर, संदीप, परवीन, मुकुल, पिंटू और सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें