फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने छुपाया मंजूर हुआ लोकायुक्त बिलः तीरथ

Sat, 19 Oct 2013 10:38 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने डेढ़ महीने तक लोकायुक्त बिल को छुपाए रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रदेश के लिए एक सशक्त लोकायुक्त भाजपा सरकार की देन है। अब उत्तराखंड के भ्रष्टाचार मुक्त होने की कल्पना की जा सकती है।

सरकार व राजभवन को दी गलत राय
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की अंधेरगर्दी का आकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि अवैधानिक रूप से एक उप लोकायुक्त की नियुक्ति की जा रही थी। इसके लिए महाधिवक्ता तक ने सरकार व राजभवन को गलत राय भी दी।

प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि लेकिन सबसे हैरत की बात यह है कि पहले तो राष्ट्रपति भवन में इस बिल को पास करने में दो वर्ष लगे और अब पिछले डेढ़ महीने से राज्य सरकार ने छुपा रखा है।
विज्ञापन


बीसी खंडूड़ी के आभारी
पार्टी इस लोकायुक्त के लिए राष्ट्रपति, अन्ना हजारे के साथ ही बीसी खंडूड़ी की आभारी है। तीरथ ने खनन को निजी हाथों में दिए जाने का विरोध भी किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों पर अफसरों को प्रशासक नियुक्त करना भी इस सरकार का जनविरोधी फैसला है।
विज्ञापन


कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के मामले में पूछे जाने पर तीरथ ने कहा कि जब प्रणव ने पूरे मंत्रिमंडल के बीच गोली चलाई तब तो उसका कुछ नहीं बिगड़ा।

और, अब सहयोगी दलों के मंत्रियों का भ्रष्टाचार खोला तो कार्रवाई हो गई। उन्होंने कहा कि गलत राय के चलते अवैधानिक रूप से एक उप-लोकायुक्त बनाने की तैयारी हो गई थीं। बाद में किसी तरह इसे टाला गया।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें