एई-जेई भर्तियां हो चुकीं रद्द
पेपर लीक प्रकरण में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एई भर्ती और जेई भर्ती को रद्द कर चुका है। इन दोनों भर्तियों से जिला विकास प्राधिकरणों को इंजीनियर मिलने वाले थे। अब आयोग नए सिरे से भर्ती परीक्षा कराएगा। तब कहीं जाकर प्राधिकरणों को इंजीनियर मिलेंगे।
ऐसे चलाएंगे काम
सचिव आवास एसएस पांडे का कहना है कि चूंकि नई भर्ती होने में अभी वक्त लगेगा, इसलिए फिलहाल या तो डेपुटेशन से स्थायी तौर पर स्टाफ लिया जाएगा। या फिर रिटायर्ड इंजीनियर व आर्किटेक्ट की सेवाएं ली जाएं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण पूरी जिम्मेदारी से अपने काम को अंजाम देंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 147 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक मरीज की मौत
जोशीमठ से दोबारा निकली प्राधिकरणों की राह
जोशीमठ भू-धंसाव के बाद कई-कई मंजिला भवन निर्माण देखकर सरकार भी चिंतित हो गई। इस प्रकरण के बाद ही सरकार ने ये माना कि पहाड़ के शहरों में सुनियोजित विकास होना चाहिए। पर्यटन की संभावनाओं के मद्देनजर सड़कें चौड़ी रहें, उन पर अनावश्यक अतिक्रमण न हो। 63 शहरों का मास्टर प्लान तो बनेगा लेकिन उसे लागू करने को प्राधिकरण की जरूरत है। लिहाजा, सरकार ने प्राधिकरणों को दोबारा सक्रिय किया है।