वर्तमान में प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर और हल्द्वानी में पीजी कक्षाएं चल रही हैं। इनमें एनएमसी से 19 पाठ्यक्रमों में कुल 174 सीटों की स्वीकृति है। दून मेडिकल कॉलेज में 53, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज 52 और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 69 सीटें शामिल हैं।
दून मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी पाठ्यक्रम के तहत चार सीट, एनाटोमी, माइक्रोबायोलॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स व जनरल मेडिसिन में तीन-तीन, पैथोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन व ईएनटी में दो-दो, फिजियोलॉजी, एनस्थेसियोलॉजी व सर्जरी में पांच-पांच, ओबीजी में नौ व बायोकेमिस्ट्री पाठ्यक्रम में एक सीट है।