वाणिज्यकर कर्मियों का 13 सूत्रीय मांगों को पूरा किए जाने को लेकर आंदोलन का पहला चरण मंगलवार को संपन्न हो गया। इसके तहत कर्मचारियों ने पांच दिन तक काली पट्टी बांधकर काम किया।
दो घंटे का कार्यबहिष्कार
आंदोलन का दूसरा चरण बृहस्पतिवार 22 अगस्त से शुरू होगा। कर्मचारी मसूरी बाईपास स्थित वाणिज्य कर मुख्यालय और नेहरू कालोनी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय दोनों स्थानों पर दो घंटे के लिए कार्य बहिष्कार कर गेट मीटिंग करेंगे।
उत्तराखंड वाणिज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टॉफ एसोसिएशन से जुड़े यह कर्मचारी प्रशासनिक अधिकारी के खाली पदों को पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति करके भरे जाने, कनिष्ठ सहायक से प्रवर सहायक में पदोन्नति के लिए कर्मचारियों को शिथिलीकरण का लाभ दिए जाने समेत अन्य कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
शुरु होगा दूसरा चरण
एसोसिएशन की दून शाखा के अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी के अनुसार आंदोलन का दूसरा चरण आने वाली 24 अगस्त तक चलेगा।
इसके पश्चात आगामी 26 अगस्त से 31 अगस्त तक रोज दो घंटे धरना दिया जाने के साथ ही जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। आने वाली दो सितंबर को सभी मिनिस्ट्रीयल कर्मी सामूहिक रूप से अवकाश पर रहेंगे।