जल्द निकल सकती है मानचित्रकार भर्ती
आयोग की ओर से मार्च महीने में मानचित्रकार व प्रारूपकार भर्ती निकाली जानी थी। ये भर्ती भी समय से शुरू नहीं हो पाई। आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, इन भर्तियों को निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। करीब 60 पदों पर इससे भर्ती की जाएगी।
ये भी पढ़ें....UKPSC: पटवारी पेपर लीक मामले में 60 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, पढ़ें पूरा मामला
ये भर्तियां जो नहीं निकल पाई
भर्ती का नाम- विभाग- पद- विज्ञापन की तिथि
चारा सहायक आदि- कृषि, पशुपालन व उद्यान- 463- जनवरी दूसरा सप्ताह
उप निरीक्षक पुलिस- पुलिस विभाग- 221- जनवरी अंतिम सप्ताह
पर्यावरण पर्यवेक्षक- विभिन्न विभाग- 434- फरवरी अंतिम सप्ताह
मानचित्रकार, प्रारूपकार- विभिन्न विभाग- 60- मार्च तीसरा सप्ताह