नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान उस वक्त सन्नाटा छा गया जब जस्टिस ने सरकार से कहा कि बच्चों के लिए मेरी तनखा काट लो। जानिए, पूरा मामला...
दरअसल, हाइकोर्ट ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार के आदेशों का अनुपालन न होने पर वित्त सचिव और शिक्षा सचिव को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। 23 जून को दोनों कोर्ट में पेश हुए। शिक्षा सचिव ने कोर्ट को बताया कि 14 फरवरी 2017 को वित्त सचिव को बजट संबंधी प्रस्ताव भेजा गया है।
फर्नीचर के लिए 118 करोड़, शौचालय के लिए 57 करोड़ व स्वच्छ पानी के लिए आठ करोड़ 12 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। कोर्ट ने कहा कि इन सभी पर मात्र सौ करोड़ खर्च होंगे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 जून की तिथि नियत की, उस दिन कोर्ट में बताना होगा कि व्यवस्था सुधार के लिए क्या किया गया।