फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एटीएम से निकलेंगे सिक्के

Sat, 07 Sep 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्के न होने पर विक्रम चालकों या दुकानदारों का टाफी थमाने का फंडा अब चल नहीं पाएगा। उपभोक्ताओं की दिक्कत को ध्यान में रखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की देहरादून स्थित मुख्य शाखा में एक खास मशीन लगाई गई है। इस मशीन में नोट डालते ही ग्राहक सिक्के पा सकेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को कान्वेंट रोड स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में नोट और सिक्का वितरण मेला आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक बीएम आनंद ने शाखा में स्वचालित सिक्का वितरण मशीन का उद्घाटन किया।

इस दौरान कई लोगों ने यहां लगे स्टालों से नोट के बदले सिक्के लिए। कौलागढ़ निवासी रवि ने बताया कि उन्होंने स्टाल से दस हजार रुपए देकर एक, दो और दस रुपये के सिक्के लिए। उन्होंने मशीन से भी ढाई हजार के सिक्के लिए।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में एक और जल विद्युत परियोजना पर संकट

एसबीआई के एजीएम बीएम आनंद ने बताया कि राज्य में आई आपदा के कारण बाजार में फटे और खराब नोट आ गए हैं। मेले में ऐसे नोटों के बदले उपभोक्ताओं को नए नोट दिए गए। बताया कि बैंक में भी पुराने नोट बदलने के लिए काउंटर बनाया गया है। इसके अलावा कैश डिपॉजिट मशीन, सेल्फ सर्विस कियोस्क भी लगाए हैं।

इस दौरान आरबीआई के उप महाप्रबंधक सतीश चंद्र, सहायक महाप्रबंधक इम्तियाज अहमद, एसबीआई के उप महाप्रबंधक दिवाकर भट्ट, मुख्य प्रबंधक नंदनी घोष आदि उपस्थित रहे।

पीएनबी पहले लगा चुका है मशीन
पंजाब नेशनल बैंक नोट के बदले सिक्के देने वाली मशीन पहले ही लगा चुका है। एस्ले हॉल स्थित बैंक की शाखा में पिछले साल मशीन लगी थी। इससे छोटे व्यापारियों को काफी लाभ मिला है।
विज्ञापन


फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें