पिछले दिनों देहरादून में नेताजी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। उसमें काफी भीड़ जुट गई।
झाड़ पर चढ़ गए नेताजी
इसके बाद कई लोगों ने वाहवाही कर दी तो नेताजी झाड़ पर चढ़ गए। इस दौरान एक साहब सबसे बड़े वाले मक्खनबाज निकले।
उन्होंने नेताजी से कहा कि अगर दो महीने के लिए आप मुख्यमंत्री बन जाएं तो प्रदेश की सूरत बदल जाएगी। इस पर नेताजी अभिभूत हो गए, बोले कि भगवान करे कि कभी अहंकार न हो।