फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बीरबल कोई नहीं, ‘मुल्ला दो प्याजा’ कई

Tue, 24 Feb 2015 03:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय में एक बड़े साहब इलेक्ट्रानिक्स सामान के बेपनाह शौकीन हैं। वक्त साथ है तो साहब की भी तूती बोलती है।
विज्ञापन


सूबे के मुखिया की नाक के बाल भी कहे जाते हैं। इसलिए मुंह से निकली बात बंदूक की गोली की तरह होती है। साहब ने अपने विभाग में कहलवा दिया कि उन्हें लैपटॉप चाहिए वो भी डेढ़ लाख वाला।

विभाग में करंट दौड़ गया, साहब को कौन बताए लैपटॉप के लिए 25 हजार तक ही खर्च किया जा सकता है। विभाग जोड़-घटाने में जुटा था तभी साहब खुद बाजार गए मनपसंद डेढ़ लखिया लैपटॉप खरीदकर बिल बाउचर विभाग पर दे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग परेशान है कि साहब के लैपटॉप का भुगतान किस मद से करें। एक ओर कुआं तो दूसरी ओर खाई है। नियमत: इतनी कीमत के लैपटॉप का बिल पास नहीं हो सकता और साहब को बिल पास न होने की जानकारी देना भी मुसीबत है। लिहाजा चंदा जुटाने का निर्णय हुआ है।

अब सूबे के मुखिया को कौन बताए कि उनके दरबार के नवरत्नों में बीरबल तो कोई नहीं लेकिन ‘मुल्ला दो प्याजा’ कई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें