टिहरी में तैनाती के समय से ही एक नौकरशाह और एक अभियंता में दोस्ती चलती आ रही है। सबकी नजर में यह दोस्ती आज भी कायम है। इसमें एक दोस्त का शो रूम राजपुर रोड पर है।
एमडीडीए के अनुसार यह शो रूम लीगल तौर पर ठीक है। कहीं भी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन नौकरशाह महोदय ने इस शो रूम को सील कराने में पूरी ताकत को झोंक दिया है।
वे अपने एक नौकरशाह रिश्तेदार की मदद से एमडीडीए अधिकारियों पर शो रूम को सीलिंग करने का दबाव बना रहे हैं। इसको लेकर एक आईपीएस ने जब एमडीडीए के अधिकारी से पूछा क्यों शो रूम वाले को परेशान कर रहे हो।
इस पर एमडीडीए अधिकारी ने बताया दिया कि साहब अमुक व्यक्ति द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इस पर आईपीएस महोदय कुर्सी से उछल पड़े। कहा अरे ये तो दोनों दोस्त है।