जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में ब्लैकमेलिंग के आरोपियों की कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी युवती की एक वकील ने निजी मोबाइल से किसी से बात कराई।
इस पर पेशी के लिए आरोपी युवती को लाए पुलिस कर्मियों उन्हें टोका तो वकील साहब ने इसका विरोध किया। आरोप लगा कि पुलिस ने वकील साहब पर बंदूक तानी।
इस पर आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए आए पुलिस कर्मियों को माफी मांगनी पड़ी। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।