फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एथलीट नहीं हो तो मगजमारी क्यों?

Fri, 14 Nov 2014 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के परेड ग्राउंड में खेल विभाग के निर्माणाधीन खेल परिसर के निर्माण की चाल अचानक बढ़ने के बाद अब इसके जल्द पूरा बनने की उम्मीद जगने लगी है।
विज्ञापन


खेल विभाग के कार्यालय में कुछ खिलाड़ी अपने निजी कार्यों से पहुंचे। इस बीच मैदान में काम होता देख एक खिलाड़ी बोला, भई अब तो तेजी आ गई है, लगता है इसी महीने मैदान पूरा हो जाएगा।

 इसके बाद तो बस देख कैसी होती है प्रैक्टिस। इस पर दूसरा बोला यार कभी-कभी यहां भी बदलाव आ जाता है। काम तेज तो हो रहा है, लेकिन पहले बने तो ये मैदान फिर दौड़ लेना। तभी खेल विभाग के एक कर्मचारी ने दोनों को टोकते हुए पूछा कि क्या तुम दोनों दौड़ने वाले खिलाड़ी हो, तो दोनों समझ नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा पूछा क्या एथलीट हो, तो दोनों युवक बोले सर जी हम तो फुटबॉल के खिलाड़ी हैं, एडमिशन के लिए पूछने आए हैं। तो कर्मचारी ने कहा कि जब दौड़ना ही नहीं है तो क्यों इतना मगजमारी कर रहे हो, जाओ यहां से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें