दून में निरंजनपुर से पटेलनगर की ओर आते समय लाल पुल के करीब बुधवार को एक लड़का सड़क से नीचे खाली प्लॉट पर खड़ा था और दूसरा लड़का ऊपर खड़ा था।
दोनों को यूं देखकर एक बाइक वाला रुका और पूछा कि क्या हुआ। तो नीचे खड़ा लड़का बोला भाई साहब बाइक गिर गई। इतना सुनकर बाइक वाला उतरकर किनारे पहुंच गया, जिसकी देखा-देखी 15 से 20 बाइक सवार रुक गए।
सभी का सवाल एक ही था कि क्या हुआ तो लड़का बोलता बाइक गिर गई। मगर जब सड़क से नीचे बाइक नहीं दिखी तो गुस्से में लोगों ने पूछा कहां है बाइक। तो लड़का बोला भाई रात में गिरी थी, वो तो लड़का उठा ले गया सुबह-सुबह।
मैं तो यहां बाइक का कुछ सामान ढूंढ रहा हूं। उसकी बात सुनकर वहां खड़े लोग झल्लाते हुए चले गए, लेकिन इसके बाद भी लोग रूक रुक कर देखते रहे।