फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gopeshwar : चीन सीमा को जोड़ने वाला बैली ब्रिज टूटा, सेना का संपर्क कटा, ग्रामीणों की आवाजाही बंद

Mon, 17 Apr 2023 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ/गोपेश्वर

सार

ब्रिज तब टूटा जब मलबे से भरा एक ट्रक वहां से गुजर रहा था। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। बैली ब्रिज टूटने से चीन सीमा क्षेत्र में सेना और सीमावर्ती छह गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन
बैली ब्रिज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे पर आईटीबीपी कैंप बुरांस के पास 180 फुट लंबा बैली ब्रिज रविवार को अचानक टूट गया। ब्रिज तब टूटा जब मलबे से भरा एक ट्रक वहां से गुजर रहा था। चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। बैली ब्रिज टूटने से चीन सीमा क्षेत्र में सेना और सीमावर्ती छह गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बंद हो गई है।

विज्ञापन


इन दिनों मलारी से नीती गांव के लिए सीमा सड़क संगठन की ओर से जोशीमठ-मलारी-हाईवे पर डबल लेन का काम किया जा रहा है। रविवार शाम करीब छह बजे मलबे से भरा एक ट्रक मलारी से ढाई किलोमीटर आगे आईटीबीपी कैंप के पास धौली गंगा पर निर्मित बैली ब्रिज से गुजर रहा था कि अचानक ब्रिज टूटा और ट्रक नदी में जा गिरा।

ट्रक के नीचे गिरते ही चालक ने नदी में छलांग लगा दी जिससे वह सुरक्षित बच गया। यहां बैली   ब्रिज टूटने से चीन सीमा क्षेत्र में आईटीबीपी और सेना की आवाजाही बाधित हो गई है। साथ ही सीमा क्षेत्र में कैलाशपुर, मेहरगांव, फरकिया, बांपा, गमशाली और नीती गांव के ग्रामीणों की आवाजाही भी ठप पड़ गई है।
विज्ञापन


इधर, सीमा सड़क संगठन के कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि फिर से बैली ब्रिज बनाने का काम सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। धौली गंगा पर सेना के वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें