फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल बताएगा धार्मिक 'आग' भड़काने वाले का नाम

Mon, 02 Feb 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक भावना भड़काने वाला फोटो अपलोड करके व्हाट्स एप पर भेजने वाले के बारे में गूगल कंपनी जानकारी देगी।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने कैलीफोर्निया स्थित गूगल कंपनी से डाटा मांगा है। इसी फोटो के विरोध में काशीपुर और पिथौरागढ़ कोतवाली में भी मुकदमे दर्ज हुए हैं।

बता दें हाल ही में व्हाट्स एप पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला फोटो और मैसेज अपलोड हुआ था। हिंदू संगठनों ने इसके विरोध में कोतवाली में हंगामा किया था। पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल जब्त कर जांच शुरू की थी।

एक नामजद समेत कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया था। पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

काफी हद तक साफ हो जाएगा मामला

धार्मिक भावना भड़काने वाला फोटो और मैसेज अपलोड किसने तैयार किया इसके बारे में जानकारी के लिए पुलिस ने कैलीफोर्निया स्थित गूगल कंपनी से मदद मांगी है।

इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया कि गूगल से जानकारी मिलने के बाद मामला काफी हद तक साफ हो जाएगा। इंस्पेक्टर बीडी उनियाल ने बताया जिसके व्हाट्स एप नंबर में फोटो तैयार किया गया था उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बता दें इसी फोटो पर काशीपुर और पिथौरागढ़ में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

मोबाइल का सच देख ठिठके पैरोकार
व्हाट्स एप पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला फोटो और मैसेज वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया था। कुछ लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस पर दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने जांच शुरू कर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। आरोपियों के मोबाइल देखकर कई पैरोकारों के कदम ठिठक गए।

एसएसआई आरके सकलानी ने बताया जब्त मोबाइलों में धार्मिक भावना भड़काने वाला फोटो तो मिला ही कई तरह की अश्लील सामग्री भी मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें