फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल लाओ, इनाम पाओ: आसानी से उठा सकते हैं ग्राहक इस योजना का फायदा, बस जान लें अगर ये बातें

Sat, 10 Sep 2022 04:33 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

 स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, स्कूटर और कार समेत कई आकर्षक इनाम आप पा सकते हैं। बिल लाओ, इनाम पाओ योजना से इस मौके पर हर ग्राहक आसानी से फायदा उठा सकता है। सरकार सामान खरीद बिल के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ और ईनाम पाओ योजना शुरू कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बिल को बढ़ावा देने के लिए सरकार बिल लाओ, इनाम पाओ योजना शुरू करेगी। इस योजना में ग्राहकों को सामान खरीद बिल पर आकर्षक इनाम पाने का मौका मिलेगा। सामान का बिल भेजने के लिए मोबाइल एप भी तैयार किया जाएगा, जिस पर प्राप्त होने वाले बिलों की लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें विजेताओं को स्मार्टफोन, स्मार्ट वॉच, स्कूटर व कार समेत कई आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

विज्ञापन


 आमतौर पर ग्राहक सामान की खरीद करते समय बिल नहीं लेते हैं। पक्का बिल न लेने से व्यापारियों को इसका फायदा पहुंचता है, जबकि सरकार को राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब सरकार सामान खरीद बिल के लिए ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए बिल लाओ और ईनाम पाओ योजना शुरू कर रही है। कैबिनेट ने इसकी मंजूरी भी दे दी है। 

विज्ञापन

प्राप्त बिलों की निकाली जाएगी लॉटरी
 वित्त विभाग की ओर से योजना के लिए एक मोबाइल एप तैयार किया जाएगा, जिसमें ग्राहकों को सामान खरीद का बिल भेज कर आकर्षक इनाम पाने का मौका मिलेगा। यही नहीं, प्राप्त बिलों की लॉटरी निकाली जाएगी और विजेेताओं का चयन किया जाएगा। योजना में फिलहाल रेस्टोरेंट, मिठाई, ड्राई फ्रूट्स, अनब्रांडेड कपड़े, स्पा, ब्यूटी पॉर्लर समेत अन्य क्षेत्रों को शामिल किया गया। इन क्षेत्रों में आम तौर पर ग्राहक बिल नहीं लेते हैं। इससे व्यापारी जीएसटी टैक्स जमा करने से बच जाते हैं।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में बारिश का कहर: मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत, पिथौरागढ़ में भारी तबाही, घर छोड़कर भागे लोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें