गैस के लगातार बढ़ते दामों की वजह से गरीब परिवारों में बड़ा गैस सिलिंडर को लेकर रुझान घट रहा था। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल का कहना है कि गरीबों के लिए लगातार बढ़ते गैस के दामों की वजह से सिलिंडर लेना मुश्किल हो रहा था। अब निश्चित तौर पर रुझान बढ़ेगा।
954 रुपये का है बड़ा सिलिंडर
वर्तमान में 14 किलो के गैस सिलिंडर की कीमत 954 रुपये है। इसमें 447 रुपये सब्सिडी भी मिल रही है।