फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी

Tue, 18 Oct 2016 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून

सार

  • पीएनबी ने लॉकर विजिट की फ्री
  • अब ग्राहक को नहीं देना होगा प्रति विजिट 25 रुपये
  • केवल लॉकर लेने का चार्ज देना होगा
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए लॉकर की विजिट फ्री कर दी है। पीएनबी अब केवल लॉकर लेने का सालाना चार्ज लेगा। 
विज्ञापन


पहली बार पीएनबी ने अपने लॉकर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को यह सुविधा फ्री देने का फैसला लिया है। 

पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल कुमार खोसला ने बताया कि अभी तक लॉकर लेने का चार्ज अलग और लॉकर की विजिट करने का चार्ज अलग लिया जाता था। 

उन्होंने बताया कि लॉकर विजिट के प्लान के तहत ग्राहक को एक साल में 30 विजिट के बाद प्रति विजिट 25 रुपये चार्ज किया जाता था। 
विज्ञापन

अब जब चाहे अपना लॉकर विजिट कर सकते है ग्राहक

पैसा
तमाम ग्राहक ऐसे हैं जो कि एक माह में ही 20 से 25 बार लॉकर खोलते हैं। यानी सालभर में उनका हजारों रुपये केवल लॉकर विजिट का लग जाता था। अब ग्राहक जब चाहे अपना लॉकर विजिट कर सकता है। 

बैंक की ओर से उससे किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। इससे प्रदेश और देश के लाखों लॉकर यूजर्स को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि दिवाली फेस्टिवल सीजन में पीएनबी से लोन लेने वालों को कोई प्रोसेसिंग शुल्क या डॉक्यूमेंटेशन का चार्ज नहीं देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें