मसूरी। मसूरी में पिछले दिनों लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में एक कर्मचारी को कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद उसके संपर्क में आए चार लोगों को मसूरी में संस्थागत क्वारेंटाइन किया गया था जिनकी शुक्रवार की सुबह रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया वही मसूरी लंढोर बूचड़खाने क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती को कोरोना वायरस के संक्रमण आने पर उसको और उसकी मां बहन और भाई को देहरादून दून अस्पताल भेजा गया था जहां पर उनके सैंपल कोरोना की जांच के लिए गए थे जिसमें से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मसूरी के कोविड-19 के इंचार्ज डाॉ वीरेंद्र पान्ती ने कहा कि मसूरी कोरोना संक्रमण से पूरी तरीके से मुक्त है। वही पूर्व में कोरोना पाजिटिव आये थे सभी लोग स्वस्थ्य हो गये।