फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.ed करने वाले युवाओं को बड़ी राहत, अब छह माह में हो जाएगा ये कोर्स

Fri, 06 Oct 2017 08:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
बीएड - फोटो : file photo
प्राइमरी तक पढ़ाने के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) की अनिवार्यता के बीच बीएड पास शिक्षकों को राहत मिली है।
 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : logo
ऐसे शिक्षकों को अब डीएलएड करने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से उन्हें ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। यह छह माह का ऑनलाइन कोर्स होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
teacher demo pic
एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि प्रदेशभर से अभी तक 32,847 शिक्षकों ने डीएलएड में एडमिशन लिया है। 44,695 ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 36,853 ने शुल्क जमा कराया है। इनमें से अभी 4006 शिक्षकों का वेरिफिकेशन होना बाकी है।

 

4 of 6
सांकेतिक चित्र
पंजीकरण कराने वालों में सरकारी स्कूलों के 1,468 शिक्षक, अशासकीय स्कूलों के 1,386, और प्राइवेट स्कूलों के 41,841 शिक्षक शामिल हैं। हालांकि, अब दस अक्तूबर का समय वेरिफिकेशन को दे दिया गया है। लिहाजा उम्मीद जताई जा रही है कि यह संख्या और ऊपर चली जाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
एनआईओएस के क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक, इनमें से तमाम ऐसे भी शिक्षक हैं, जिन्होंने पहले से बीएड किया हुआ है, लेकिन प्राइमरी शिक्षक होने के नाते उन्होंने डीएलएड में दाखिला लिया है। इन शिक्षकों को केवल छह माह का ऑनलाइन ब्रिज कोर्स करना होगा। इसकी शुरुआत नौ अक्तूबर से होने जा रही है। डीएलएड के लिए अब नए स्टडी सेंटर बनाने की प्रक्रिया एनआईओएस ने शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परीक्षा फॉर्म
किस जिले से कितने डीएलएड पंजीकरण
ऊधमसिंह नगर    9,651
देहरादून    7,417
रुद्रप्रयाग    918
अल्मोड़ा    1,985
बागेश्वर    1,149
चमोली    1,302
चंपावत    1,155
पौड़ी    2,146
हरिद्वार    8,380
नैनीताल    4,553
पिथौरागढ    2,214
टिहरी    2,205
उत्तरकाशी    1,620
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें