फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मरम्मत के लिए दिए आठ लाख के सोने के जेवरों को देख बिगड़ी सुनार की नियत, लेकर हुआ फरार

Thu, 04 May 2023 03:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

महिला ने सोने के दो मंगलसूत्र, सोने के दो कड़े, दो अंगूठी और एक जोड़ी कान की बाली मरम्मत के लिए दी थी। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है।
विज्ञापन
गहने - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मरम्मत के लिए दिए गए करीब आठ लाख रुपये के जेवर लेकर एक सुनार चंपत हो गया। महिला की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सुनार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मामले में सरोजिनी जोशी निवासी सेक्टर दो, केशर सिंह मार्ग, डिफेंस कॉलोनी ने तहरीर दी। बताया कि डिफेंस कॉलोनी रोड गौरखपुर चौक पर आईफा ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दुकान संचालक के पास वह 27 मार्च को गईं। उन्होंने सोने के दो मंगलसूत्र, सोने के दो कड़े, दो अंगूठी और एक जोड़ी कान की बाली मरम्मत के लिए दी। इनकी कीमत करीब आठ लाख रुपये है। सुनार ने कहा कि यह गहने ठीक करके 10 से 12 दिन में वापस कर देगा। महिला करीब 10 दिन बाद उसकी दुकान पर गहने लेने गई। लेकिन, सुनार ने टाल दिया। कहा कि कुछ दिन और लगेंगे।

इसके बाद महिला ने सुनार से फोन पर संपर्क किया तो फोन बंद था। दुकान पर जाकर देखा तो वह भी बंद थी। आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि यह दुकान कई दिनों से बंद है। महिला को समझ आ गया कि सुनार उसके जेवर लेकर भाग गया है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपी सुनार पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके मोबाइल नंबर और दुकान की डिटेल के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें