फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिवल में सोने ने पकड़ी रफ्तार, ये हैं नए दाम

Thu, 22 Oct 2015 10:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
फेस्टिवल सीजन आने के साथ ही सोने के दामों ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 दिन के भीतर सोने के दामों में प्रति 10 ग्राम 600 रुपए से ऊपर का उछाल दर्ज किया गया है। उधर, सोने के रिटर्न से शेयर कारोबारियों में भी उत्साह है।
विज्ञापन


29 सितंबर को 24 कैरेट सोने के भाव 26550 रुपए, 23 कैरेट के भाव 25440 रुपए, 22 कैरेट के दाम 24430 रुपए प्रति 10 ग्राम थे। इसके अलावा गिन्नी के दाम भी 20970 रुपए प्रति आठ ग्राम थे।

20 अक्तूबर को 24 कैरेट से लेकर 22 कैरेट और गिन्नी के दामों में भारी उछाल दर्ज किया गया। सर्राफा कारोबारियों में तेजी से बढ़ रही डिमांड से उत्साह है।

सर्राफा मंडल के पीआरओ अमित गोयल ने बताया कि सोने की डिमांड और दाम में बढ़ोतरी हो रही है। ग्राहक बाजार की ओर रुख कर रहे हैं। बताया कि सोने में इनवेस्टमेंट का यह सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के दामों पर एक नजर

शेयर बाजार विशेषज्ञ रंजन वर्मा ने बताया कि मार्केट में सोना काफी समय बाद अच्छा रिटर्न दे रहा है। कहा कि सोने में निवेश करने का यह बेहतर समय है।

तिथि ----- 24 कैरेट - 23 कैरेट - 22 कैरेट - गिन्नी
29 सितंबर - 26550 - 25440 - 24430 - 20970
2 अक्तूबर - 26650 - 25540 - 24520 - 21050
7 अक्तूबर - 26720 - 25600 - 24580 - 21110
12 अक्तूबर - 26940 - 25820 - 24780 - 21280
15 अक्तूबर - 27170 - 26040 - 25000 - 21460
20 अक्तूबर - 27185 - 26050 - 25010 - 21480
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें