प्रतियोगिता में कई बड़े क्रिकेटरों के शामिल होने के उम्मीद हैं। ऋषि धवन, जयंत यादव जैसे कुुछ खिलाड़ी आने की स्वीकृति दे चुके हैं। इसके अलावा भी कई अन्य क्रिकेटर अलग-अलग टीमों के सदस्य के रूप में पहुंच सकते हैं। पहले भी महेंद्र सिंह धोनी, पीयूष चावला, पवन नेगी समेत कई क्रिकेटर इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं।
चार ग्रुप में 16 टीमें
ग्रुप ए: आर्मी स्पोर्ट्स बोर्ड, इनकम टैक्स स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली, एलडीए लखनऊ, एफसीआई लखनऊ।
ग्रुप बी : उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन कानपुर, डिफेंस एकाउंट स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड दिल्ली, नई रेलवे गोरखपुर, देना बैंक दिल्ली।
ग्रुप सी: सीएजी स्पोर्ट्स बोर्ड दिल्ली, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन जयपुर, ओएनजीसी लिमिटेड दिल्ली, आरबीआइ स्पोर्ट्स कल्चर कांउसिल मुंबई।
ग्रुप डी : क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (मेजबान), एएंडएस कोलकाता, इंडियन एयरलाइंस दिल्ली, आयकर विभाग तमिलनाडु।