- राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
देहरादून। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल, खड़गे से मुलाकात के बाद आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में पदभार संभालेंंगे। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। ब्यूरो