फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 'नमाज की छुट्टी' केवल रमजान में ही, जारी हुआ जीओ

Thu, 29 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नमाज - फोटो : file photo
विज्ञापन
मुस्लिम राज्यकर्मियों को केवल रमजान माह के दौरान पड़ने वाले जुमे की नमाज पढ़ने के लिए 90 मिनट का विशेष अल्पकालिक अवकाश मिलेगा। इसके अलावा अन्य धर्मों से संबंधित राज्यकर्मियों को उनके बड़े त्योहारों पर आयोजित होने वाली सामूहिक प्रार्थना में शामिल होने के लिए अल्पकालिक अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में बृहस्पतिवार को शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 दिसंबर को हुई कैबिनेट की मीटिंग में मुस्लिम राज्यकर्मियों को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए 90 मिनट (दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक) का अल्पकालिक अवकाश दिए जाने का फैसला लिया गया था। इस फैसले का पूरे देश के राजनीतिक हल्कों में विरोध शुरू हो गया था।
Trending Videos

अन्य धर्म के राज्यकर्मियों को भी होगा लाभ

हरीश रावत - फोटो : Self
इसके बाद सरकार की ओर से अन्य धर्मों के राज्यकर्मियों को भी उनके त्योहार पर विशेष अल्पकालिक अवकाश दिए जाने की बात कही गई थी।

कैबिनेट के इस फैसले के बाद बृहस्पतिवार को विशेष अल्पकालिक अवकाश को लेकर सचिव सामान्य प्रशासन शैलेश बगोली की ओर से शासनादेश जारी कर दिया गया।

शासनादेश में कहा गया है कि मुस्लिम एवं अन्य धर्मों के राजकीय सेवकों के लिए नमाज और प्रार्थना में शामिल होने के लिए डेढ़ घंटे का अल्पकालिक अवकाश प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आदेश आने के बाद स्पष्ट हुई स्थिति

नमाजी - फोटो : file photo
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुस्लिम राज्यकर्मियों को सिर्फ रमजान माह में पड़ने वाले जुमे के दौरान ही नमाज पढ़ने के लिए विशेष अल्पकालिक अवकाश प्रदान किया जाएगा।

अन्य समुदायों, संप्रदायों, धर्मों और जातियों से संबंधित राज्यकर्मियों को उनसे संबंधित बड़े त्योहारों की तिथि पर सामूहिक प्रार्थना शामिल होने के लिए विशेष अल्पकालिक अवकाश दिया जाएगा। यह विशेष अल्पकालिक अवकाश देने का अधिकार संबंधित विभागाध्यक्ष को होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें