फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमवीएन के बर्खास्त महाप्रबंधक पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम के तत्कालीन महाप्रबंधक निर्माण खनन प्रभारी राहुल शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बर्खास्त महाप्रबंधक के खिलाफ गढ़वाल मंडल विकास निगम के खनन अधिकारी प्रदीप सिंह नेगी निवासी 122 राजेश्वरी पुरम मोहकमपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है। 2014 में खनन प्रभारी के पद पर रहते हुए राहुल शर्मा ने अपने पद का दुरुपयोग किया था। उन्होंने निजी स्वार्थ के चलते विभाग को 9,44,16,501 रुपये की हानि पहुंचाई थी। उन्होंने टैक्स को भी हानि पहुंचाई थी। विभागीय जांच में इस बात का खुलासा था। इस पर फरवरी 2019 में निगम प्रबंधन ने उनको बर्खास्त कर दिया था। अक्तूबर 2020 में हुई निगम की बोर्ड बैठक के दौरान उन पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए खनन अधिकारी प्रदीप सिंह नेगी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें