फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अब फटाफट हो सकेगी यात्रा की बुकिंग, जीएमवीएन ने बदली वेबसाइट

Thu, 12 Apr 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
GMVN - फोटो : file photo
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा और सैर पर आने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए यह अच्छी खबर है कि अब उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की आनलाइन बुकिंग सिस्टम में आने वाली तकनीकी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। निगम प्रबंधन ने देश- विदेश से आने वाले टूरिस्टों की सुविधा के लिए नई वेबसाइट तैयार कर दी है।

वेबसाइट बदलने से लाखों का नुकसान
हालांकि पुरानी वेबसाइट बंद कर नई वेबसाइट तैयार करने से निगम प्रबंधन को हर दिन लाखों रुपये के नुकसान की संभावनाएं जताई जा रही है। यात्रा सीजन शुरू होने से ठीक पहले वेबसाइट के बदलने का काम शुरू करने से पिछले करीब 11 दिनों से बुकिंग ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई वेबसाइट से बुकिंग होगी आसान
निगम की प्रबंध निदेशक नीरज ज्योति खैरवाल का कहना है कि नई वेबसाइट तैयार होने के बाद अब आन लाइन बुकिंग का सिस्ट ज्यादा आसान और प्रभावी हो गया है। उन्होंने कहा कि पुरानी वेबसाइट पर बुकिंग को लेकर कई तरह की दिक्कतें थीं। लोड बढ़ने पर बुकिंग प्रभावित होती थी। बल्क में बुकिंग नहीं हो सकती थी। लेकिन नई वेबसाइट को इस तरह से तैयार किया गया है कि वह ज्यादा लोड बर्दाश्त कर सकेगी और बल्क में भी बुकिंग करने की सुविधा होगी। इसके अलावा साइट से अपडेटेड ब्यौरा भी निरंतर प्राप्त होता रहेगा।


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें