फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा से मालामाल हुआ जीएमवीएन, दो महीने में ही हुई 10 करोड़ की कमाई 

Fri, 21 Jun 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चार धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने इस चारधाम यात्रा सीजन में अब तक करीब 10 करोड़ 61 लाख रुपये की कमाई कर ली है। इसमें ऑनलाइन बुकिंग से छह करोड़ और पैकेजिंग में चार करोड़ 61 लाख रुपये की कमाई हुई है।

विज्ञापन


निगम के अनुसार यात्रा सीजन के अंतिम चरण तक यह आंकड़ा 15 करोड़ पार कर जाएगा। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद जीएमवीएन 13 करोड़ के घाटा में चल रहा था। इस कारण निगम को वेतन और खर्चे के लाले पड़ गए थे।

विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2018 में यात्रा सीजन में नौ करोड़ से ज्यादा कमाई हुई। जिससे तमाम खर्चों और वेतन के बाद भी निगम को दो करोड़ से ज्यादा का फायदा बताया जा रहा था। इस साल चारधाम यात्रा में पर्यटकों की बढ़ोतरी के बाद जीएमवीएन मालामाल हो गया है। 

जीएमवीएन के महाप्रबंधक बीएल राणा ने बताया कि इस यात्रा सीजन में निगम की अच्छी कमाई हो रही है। निगम दो माह में ऑनलाइन बुकिंग से छह और पैकेजिंग से चार करोड़ की कमाई कर चुका है। उम्मीद है कि सीजन के अंत तक यह आंकड़ा 15 करोड़ पार कर जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें