दून से पहाड़ों की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब पहली बार देहरादून से भी गढ़वाल के कई पर्वतीय रूटों पर सीधी बस सेवा शुरू होने जा रही है।
गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) अब 11 सितंबर से देहरादून से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए बस सेवा शुरू करेगी। पहले एक सितंबर, फिर चार सितंबर और उसके बाद अब 11 सितंबर की तारीख तय की गई है। अब तक जीएमओयू की बसें हरिद्वार और ऋषिकेश से ही संचालित होती हैं।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मानसून ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग ले रहा परीक्षा, बदरीनाथ हाईवे पर कुछ राहत
अब चार के बजाय 11 सितंबर से देहरादून से बसों का संचानल होगा। यह बसें भुड्डी गांव चांदनी चौक से संचालित होगी। पहले चरण में प्रतिदिन 11 सेवाओं का संचालन होगा। नए रूटों का बसों की मांग बढ़ने पर दूसरे चरण में बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। - अनिल बरगली, पर्यटन अधिकारी, जीएमओयू, मुख्यालय कोटद्वार