50 प्रतिशत एमओयू पर्यटन सेक्टर से
उत्तराखंड सरकार एवं कई कंपनियों के मध्य अभी तक 500 करोड़ या उससे अधिक के 25 एमओयू किए जा चुके हैं। अभी तक हुए कुल एमओयू में से 50 प्रतिशत से अधिक एमओयू पर्यटन के क्षेत्र में किए गए हैं। एसीएस ने पर्यटन विभाग को सबसे अधिक सक्रियता के साथ प्रस्तावों की ग्राउंडिंग पर कार्य करने की हिदायत दी। सभी विभागों को नसीहत दी कि किसी भी प्रोजेक्ट पर एमओयू होने के बाद से ग्राउंडिंग के लिए एक-एक दिन बेहद मूल्यवान हैं। कहा, विभागों को आइसोलेशन में कार्य करने की संस्कृति को समाप्त करना होगा। उन्होंने इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स की ग्राउंडिंग के लिए प्रत्येक स्तर पर फास्ट ट्रैक पर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें...UKSSSC: उत्तराखंड एई भर्ती का परिणाम जारी, पेपर लीक प्रकरण के बाद दोबारा की आयोजित कराई गई थी परीक्षा
मेडिकल टूरिज्म का हब बनेगा उत्तराखंड
एसीएस ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए एमओयू की प्रभावी ग्राउंडिंग से उत्तराखंड को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की संभावनाएं बढ़ेंगी। परिवहन विभाग को पब्लिक ट्रांसपोर्ट व इलेक्ट्रिक बसों के क्षेत्र में रुचि दिखाने वाले निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। कहा, देहरादून जैसे भीड़ वाले शहरों में ट्रैफिक की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने विभाग को राज्य के निवासियों एवं महिलाओं को ही ई-रिक्शा के आवंटन की संभावनाओं के आकलन के निर्देश दिए।