फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Investors Summit: रोड शो के लिए सीएम धामी पहुंचे मुंबई, निवेशकों के साथ कल करेंगे बैठक

Sun, 05 Nov 2023 11:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रोड शो के माध्यम से प्रदेश सरकार निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को मुंबई पहुंच गए हैं। सोमवार को निवेशकों के साथ उत्तराखंड में निवेश के लिए बैठक की जाएगी। जिसमें प्रदेश सरकार फिल्म इंडस्ट्री समेत अन्य क्षेत्रों में नये निवेश प्रस्ताव पर करार करेगी। अब तक 94 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू हो चुका है।

विज्ञापन


प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रोड शो के माध्यम से प्रदेश सरकार निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है।

छह नवंबर को होने वाले रोड शो के लिए सीएम धामी अधिकारियों की टीम के साथ मुंबई पहुंच गए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों ने सीएम का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें