I
IIआर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से संचालित भगवान शंकर आश्रम ने नववर्ष पर नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद 46 लोगों को चश्मे बांटे गए। ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनीश्री ने बताया कि आश्रम में गत दिनों नेत्र परीक्षण शिविर में 70 लोगों का परीक्षण किया गया था, उसी के तहत रविवार को जगद्गुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम महाराज के नेतृत्व में लोगों को चश्मे बांटे गए। इस दौरान सुनील कुमार आर्य, राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी, रमन सिंह, अविनाश जायसवाल, हर्षिता आर्यम आदि मौजूद रहे।I