I
IIश्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल के बाल चिकित्सा हेमाटोलॉजी ऑन्कोलॉजी विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। राजीव गांधी कैंसर संस्थान, अनुसंधान केंद्र और ग्लोबली इंटीग्रेटेड फाउंडेशन फॉर थैलेसीमिया के सहयोग से हुए कार्यक्रम में थैलेसीमिया के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. तन्वी खन्ना, डॉ. संजीव जैन, डॉ. पुनीत, मदन चावला ने कार्यक्रम की शुरुआत की। थैलेसीमिया रोगियों, उनके परिवार और रिश्तेदारों की जांच के लिए निशुल्क शिविर का भी आयोजन किया गया। कैंसर संस्थान के डॉ. संदीप जैन ने कहा कि थैलेसीमिया एक ऐसा रोग है जिसकी रोकथाम संभव है। I