फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेसबाल टूर्नामेंट में ग्लैडिएटर्स पंजाब की दोहरी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड बेसबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चौथे विनय विंडलास मेमोरियल ऑल इंडिया बेसबाल टूर्नामेंट का रविवार को उद्घाटन किया गया। पहले दिन अंडर-15 बालक वर्ग में ग्लैडिएटर्स पंजाब ने दोहरी जीत हासिल की। जबकि इंदौर बेसबाल क्लब और पानीपत बेसबाल एसोसिएशन ने जीत से आगाज किया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट का शुभारंभ पवेलियन मैदान व एसजीआरआर पीजी कॉलेज मैदान में किया गया। पहला मैच ग्लैडिएटर्स क्लब पंजाब व पानीपत बेसबाल एसोसिएशन के बीच खेला गया। इसमें ग्लैडिएटर्स पंजाब ने 7-2 के स्कोर से जीत हासिल की। दूसरे मैच में इंडोर्स एकेडमी ने टिहरी बेसबाल क्लब को 13 -2 के स्कोर से हराया। तीसरे मैच में ग्लैडिएटर्स पंजाब ने टिहरी बेसबाल क्लब को 10-0 स्कोर से शिकस्त दी। चौथे मैच में पानीपत बेसबाल एसोसिएशन ने इंदौर एकेडमी को 7-1 के स्कोर से हराया। उधर एसजीआरआर कॉलेज में पहला मैच मिशन स्पोर्ट्स क्लब व छत्तीसगढ़ बेसबाल क्लब के मध्य खेला गया। इस मैच में छत्तीसगढ़ बेसबाल क्लब ने 5-2 के स्कोर से जीत हासिल की। वहीं, इंदौर बेसबाल क्लब व बीएसए दिल्ली के बीच खेला गया दूसरा मैच 2-2 के स्कोर से ड्रॉ रहा। तीसरे मैच में मिशन स्पोर्ट्स क्लब ने बीएसए दिल्ली को 13-0 से, चौथे मैच में छत्तीसगढ़ बेसबाल क्लब ने इंदौर बेसबाल क्लब को 2-1 से हराया। इस मौके पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, एसजीआरआर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. हरीश जोशी, सतीश आनंद, प्रदीप बिष्ट, संजीव डोभाल, एसके अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें