फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: आयरन की गोलियां खाने से 25 छात्राओं की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 05 Feb 2019 08:55 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भीमताल (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के भीमताल में ओखलकांडा विकासखंड के दुर्गम ककोड-गांजा जूनियर हाईस्कूल में सोमवार को आयरन की गोलियां खाने से 25 छात्राओं की तबियत बिगड़ गई। उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने पर उन्हें देर शाम 108 एंबुलेंस से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


ओखलकांडा ब्लॉक के बीईओ आरवीएस सविता ने बताया कि सोमवार दोपहर ककोड-गांजा में हाईस्कूल की छात्राओं को आयरन की गोलियां दी गईं। इसे खाने के बाद 25 छात्राओं ने पेटदर्द की शिकायत की।

इस पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मियों और राजस्व विभाग की टीम ने छात्राओं को 108 एंबुलेंस से एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है और विद्यालय के अन्य बच्चे भी स्वस्थ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्क न होने से नहीं हो पाया संपर्क

ककोड-गांजा क्षेत्र में नेटवर्क नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारी दिनभर विद्यालय में संपर्क करते रहे, लेकिन बच्चों की स्थिति का पता नहीं चल पाया। बच्चों के नेटवर्क वाले स्थानों पर पहुंचने पर ही संपर्क हो सका। 108 एंबुलेंस को भी घंटों बाद फोन लग पाया।

बच्चों के पेट में दर्द होने की जानकारी मिली है। हो सकता है खाली पेट आयरन की गोली खाने से छात्राओं के पेट में दर्द हुआ हो। मंगलवार को विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी जाएगी।
-डॉ.एसपी सिंह, ओखलकांडा स्वास्थ्य केंद्र।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें