मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्पोर्ट्स कॉलेज में बनाए गए करोड़ों के आइस स्केटिंग रिंक के बर्बाद होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बनाए गए रिंक का उपयोग नहीं हो पा रहा है। खिलाड़ियों को ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं के आयोजन में इसका फायदा मिल सकता था।
मनोज सरकार ने जताई नाराजगी
देवभूमि खेल रत्न से सम्मानित किए गए पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार ने आयोजन के स्तर को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राज्य खेल पुरस्कार आधे घंटे के समारोह में सरकार ने सम्मान बांटकर औपचारिकता भर निभाई। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन्हें देने के लिए एक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए।