फोटो....
विकासनगर। कौशल आत्मरक्षा योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला में छात्राओं को कराटे प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में छात्राओं ने एक दूसरे पर कराटे आजमाया। इस अवसर पर छात्राओं में कराटे के मुकाबले करवाए गए। इसके अलावा छात्राओं को शत्रु के मुंह पर पंच कैसे मारना है, इसके बारे में बताया गया। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह चौहान ने कहा कि छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा लिए कराटे को जिंदगी में अहम हिस्सा बनाना चाहिए। जिन छात्राओं को यह कला आती है, वह मुश्किल समय में अपनी रक्षा स्वयं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं प्रशिक्षण में बड़ी उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। संवाद