फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने स्वयं तैयार किए उत्पादों का किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

चकराता। राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में सोमवार को कौशलम कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने स्वयं के द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर छात्रों ने विक्रेता और शिक्षकों ने खरीदार की भूमिका निभाई। छात्रा आयुषी डिमरी और शिवानी ने स्वेटर तैयार किए। छात्रा निहारिका ने मौजे, छात्र अरुणा डिमरी ने बांस की टोकरी, छात्रा साक्षी ने पेन होल्डर तैयार किए। वहीं डॉ. उमेश चमोला, आरती शर्मा और ममता वर्मा कुकरेती ने खरीदार की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रौथाण ने कहा कि छात्रों ने स्वयं के प्रयासों से आकर्षक उत्पाद तैयार किए। कार्यक्रम संयोजक सचिन ने कहा कि कौशलम कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमशील मानसिकता का विकास करना है। इस मौके पर युद्धवीर चौहान, सतपाल चौहान, कृपाराम जोशी, इंदु कार्की, प्रेम राणा, कविता रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें