स्कूलों को वर्षों बाद भी अपने भवन नसीब नहीं
दूसरी ओर कुछ स्कूलों को वर्षों बाद भी अपने भवन नसीब नहीं हैं। यही वजह है कि विभाग की ओर से हरिद्वार जिले के राजकीय बालिका इंटर कालेज गुलाबशाहपीर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर में संचालित किया जा रहा है। नवीन स्थापना वर्ष 2013-14 के इस विद्यालय में 127 छात्राएं अध्ययनरत हैं। यही हाल इस जिले के नारसन ब्लॉक के राजकीय बालिका इंटर कालेज मंगलौर का है। नवीन स्थापना वर्ष 2006-07 के इस विद्यालय में वर्तमान में 210 छात्राएं अध्ययनरत हैं। इस बालिका इंटर कालेज को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में संचालित किया जा रहा है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची पुलिस टीम, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
ये विद्यालय भी चल रहे प्राइमरी स्कूलों में
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टाम्डा बन्हेडा हरिद्वार में 82 छात्र अध्ययनरत हैं। जिसे वर्तमान में राजकीय जूनियर हाईस्कूल टांडा बन्हेडा में संचालित किया जा रहा है। जबकि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानकपुर आदमपुर जिसमें 14 छात्र अध्ययनरत हैं को राजकीय प्राथमिक विद्यालय मानकपुर आदमपुर में संचालित किया जा रहा है। टाम्डा बन्हेंडा का उच्चीकरण 2013-14 और मानकपुर आदमपुर का 2016-17 में हुआ है। बताया गया है कि अपना भवन न होने से स्कूलों में छात्र संख्या भी नहीं बढ़ पा रही है।
इन विद्यालयों के लिए भूमि नहीं मिल पाई है। भूमि उपलब्ध होने पर स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। - डॉ. मुकुल सती, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा