फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कबड्डी में सरस्वती विद्या मंदिर की बालिकाओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ में कबड्डी में प्रतिभाग करती ​खिलाड़ी। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
विकासनगर। सांसद खेल महोत्सव और खेलो इंडिया-फिट इंडिया के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कबड्डी बालिका वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ की बालिकाओं ने बाजी मारी। बालक वर्ग में व्यास नहरी हरिपुर की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ को हराया। वॉलीबाल बालक वर्ग में संतोषी टाइगर की टीम ने सरस्वती विद्या मंदिर बाबूगढ़ की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कालसी की टीम ने एकलव्य विद्यालय कालसी की टीम को मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने प्रतियोगिता के आयोजकों व अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग, अरुण मित्तल, ऋषभ अग्रवाल, सुनीता गुलेरिया, उपासना, मधु राघव, मधु ठाकुर, ममता मुल्तानी, कोमल चौधरी, प्रभात ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें